देहरादून में महाराष्ट्र के राज्यपाल ने शौर्य की 8 से अधिक पुस्तकों का किया विमोचन

देहरादून। नेटवर्क

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने अपने निजी आवास पर युवा बाल साहित्यकार ललित शौर्य की पुस्तक श्फ़ॉरेस्ट वॉरियर्सश् का विमोचन किया।

ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Group को Join करें
ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Whatsapp Channel को Follow करें
ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Group को Join करें

इस मौके पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि शौर्य का रचना संसार अनूठा है। उनकी पुस्तकें बच्चों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी हैं। बाल साहित्य बच्चों में संस्कार भरने का कार्य करता है।

पुस्तक के लेखक ललित शौर्य ने बताया कि उनकी यह पुस्तक पर्यावरण संरक्षण पर आधारित है। इसमें वन संरक्षण, संवर्द्धन पर आधारित कहानियां संकलित है। वैश्विक उष्णता के दौर में बच्चों के भीतर अपने पर्यावरण एवं पेड़ों से लगाव अत्यंत आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए ये कहानियां लिखी गई हैं।

इससे पूर्व में भी ललित शौर्य की 8 से अधिक किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। ललित की कहानियों का अनुवाद अंग्रेजी, मराठी, कन्नड़, तेलगु, मलयालम,गुजराती आदि भारतीय भाषाओं में हो चुका है। शौर्य दर्जनों राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक सम्मानों से भी सम्मानित हो चुके हैं। पेशे से इंजीनियर ललित बाल साहित्य में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। ललित मोबाइल नहीं पुस्तक दो अभियान चला रहे हैं। इसके तहत अब तक विभिन्न माध्यमों से 12 हजार से अधिक पुस्तक वितरित की जा चुकी हैं।

 

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरीश जोशी, कवींद्र सिंह देवली,मधुसूदन जोशी,आलोक सत्याल, प्रकाशक रजनीश कौंसवाल, विपिन शाह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *