Categories: sarkari yojana 2025

कहीं आपका ई-श्रम कार्ड रिजेक्ट तो नहीं हुआ, ऐसे करें चैक

Published by

नई दिल्ली। नेटवर्क

केंद्र सरकार ने देशभर में श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिये ई-श्रम कार्ड बनाये गये थे। बीते साल दिसंबर तक करोड़ों कार्ड गैर संगठित श्रमिकों के बनाये गये थे। लेकिन बीते माह कुछ श्रमिकों के मोबाइल पर एक मैसेज आया था। जिसमें वर्तमान पता अपडेट करने के लिये कहा गया था। जिन श्रमिकों ने अपना पता अपडेट नहीं कराया है उनका कार्ड रिजेक्ट हो सकता है। आने वाले समय में उने योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल सकता है।


किन- किन का हो सकता है रिजेक्ट ई-श्रम कार्ड
श्रम कार्ड का रजि. करते समय सरकार के नियमों के अनुसार गलत जानकारी दी है तो उनका कार्ड भी रिजेक्ट हो सकता है। जिनका कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या कर्मचारी राज्य बीमा निगम ईएसआईसी के सदस्य है फिर भी ई-श्रम कार्ड बनवा लिया है तो ऐसे में आपको दो समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। या तो आपका कार्ड रिजेक्ट होगा या फिर ईएसआईसी की सदस्यता भी रिजेक्ट हो सकती है।

ई-श्रम कार्ड बनाने अभी तक नहीं आई है किस्त तो ऐसे करें चेक

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने असंगठित कामगारों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के लिए ई-श्रम पोर्टल विकसित किया है, जिसे आधार के साथ जोड़ा जाएगा। इसमें नाम, व्यवसाय, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल स्वरूप और परिवार इत्यादि का विवरण होगा ताकि उनकी रोजगार क्षमता का उपयोग हो सके और उन तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभों का विस्तार किया जा सके। इस क्रम में सबसे पहले यूपी सरकार ने श्रमिकों को भत्ता देने शुरू किया है। जिसकी दो तीन किस्ते जारी भी कर दी गई है।

करोड़ों ई-श्रम कार्ड श्रमिकों को इस नई योजना से मिलेगा 5 लाख तक सीधा लाभ, जानें

यूपी सरकार ने प्रदेश के करीब डेढ़ करोड़ श्रमिकों को 500 रूपये की राशि उनके खाते में भेज दी है। प्रदेश में कुल पंजीकृत कामगारों की संख्या 50908745 करोड़ (पांच करोड़ 90 लाख आठ हजार 745) है। इसमें से ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित कामगारों की संख्या 38160725 और कुल पंजीकृत कामगारों की संख्या 12748020 है।

इनमें से पहले चरण में दिंसबर और जनवरी माह के करीब डेढ़ करोड़ कामगारों के खाते में भरण पोषण भत्ता भेजा दिया था। छह फरवरी को फरवरी माह के 500 रूपये भरण पोषण भत्ता श्रमिकों के खाते भेज दिया है। अभी तक नहीं आई है किस्त तो इस इस खबर को पढ़े-

ई-श्रम कार्ड की जारी हुई दूसरी किस्त, ऐसे चेक करें अपना नाम

ई-श्रम कार्ड में अपना वर्तमान पता ऐसा अपडेट करें
बीते कुछ दिनों से ई श्रम कार्ड बनने के बाद श्रम विभाग से मैसेज के जरिये वर्तमान पता अपडेट करने का मैसेज आ रहा है। बहुत ज्यादा श्रमकार्ड वाले पेरशान हो रहे है कि अब किया करना होगा। जानकारी के अनुसार वर्तमान पता अपडेट करने का मैसेज उन श्रमकार्ड पर आ रहा है उन पर आ रहा है जिनका कार्ड शुरूआती समय में बना था। उनके पास मैसेज आ रहा है। अपडेट करने के लिये इस खबर पर जायें-

ई-श्रम कार्ड बनने के बाद अपना वर्तमान पता अपडेट करें का SMS आया तो क्या करें…

ई-श्रम कार्ड रिजेक्ट तो नहीं हुआ है ऐसे करें चैक


ई-श्रम कार्ड का वर्तमान पता अपडेट नहीं किया या आप ईएसआईसी के सदस्य है तो आपका कार्ड रिजेक्ट तो नहीं हो गया है। अपने कार्ड को चैक करने के लिय आपको ई-श्रम विभाग की बेवसाइड https://register.eshram.gov.in/#/user/uan-login पर जाना है।


1 सबसे पहले बेवसाइड के होम पेज पर अपडेट कॉलम पर क्लिक करें।
2 उसके बाद अपने ई-श्रम कार्ड का यूएएन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चर कार्ड भरकर ओटीपी जनरेट करें।
3 ओटीपी आने के बाद फिर से अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
4 फिर आधार नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी पर क्लिक करें
5 ओटीपी डालने के बाद आपका कार्ड का स्टेटस खुल जायेंगा।
6 कार्ड रिजेक्ट हो गया होगा तो लिखा आ जायेंगा नहीे आपकी पूरी डिटेल दिखाई जायेगी।
7 अपना वर्तमान पता अपडेट करने के बाद फिर से अपडेट पर क्लिक करें।
फाइन पेज पर अपनी डिटेल चेक कर ले।

ई-श्रम कार्ड बनने के बाद क्या श्रमिक के बैंक खाते से कटेंगे पैसे !

This post was last modified on 06/04/2022 05:13

Bhoodev Bhagalia

जागरूक यूथ न्यूज डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर है। पत्रकारिता की शुरुआत हिन्दुस्तान अखबार, अमर उजाला, समर इंडिया होते हुए जागरूक यूथ न्यूज में पहुंचा। लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में रुचि।

Share
Published by

Recent Posts

Rohit sharam : बड़ी खबर क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान आया बड़ा अपडेट

JYNEWS, Rohit sharam : टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में 1-3 से करारी… Read More

3 hours ago

IPL 2025 : विराट ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका

JYNEWS, IPL 2025 : IPL के 18वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ 7… Read More

5 hours ago

Inzamam-ul-Haq : इंजमाम-उल-हक ने आईपीएल को लेकर फिर उगला जहर, जानें

Inzamam-ul-Haq : भारत का दुबई में खेलना और चैंपियन बनना पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स… Read More

14 hours ago

IPL 2025 : अक्षर पटेल को इस लिये बनाया कप्तान, इस खिलाड़ी ने खोला राज

JYNEWS, IPL 2025 : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कमान… Read More

16 hours ago

ICC : एक बार फिर रोहित-विराट दिखायेंगे अपना जलवा, 2025 में ICC ट्रॉफी भारत की होगी?

JYNEWS: ICC साल 2025 भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद खास होने वाला है। टीम इंडिया… Read More

1 day ago

IPL 2025 : मुंबई इंडियंस टीम की रोहित शर्मा या कोई ओर खिलाड़ी करेंगा कप्तानी, हुआ खुलासा

IPL 2025 mumbai indians captain : नई दिल्ली। पांच बार की चौंपियन मुंबई इंडियंस के… Read More

1 day ago