Sambhal के असमोली में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया शर्मनाक काम

sambhal news

Sambhal News:रिश्तों को कंलकित करते हुए पिता ने अपनी बेटी से शर्मनाक काम किया। जब परिजनों को पता चला तो होश उड़ गये। महिला नाबालिग बेटी को लेकर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति की दस वर्ष पहले मौत हो गई। महिला के दो बेटे और एक बेटी है। करीब आठ वर्ष पहले महिला ने अमरोहा जिले में रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से शादी कर ली। महिला बच्चों और युवक के साथ अपने गांव में ही रह रही है।

ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Group को Join करें
ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Whatsapp Channel को Follow करें
ऐसी खबरें पढ़ने के लिये Group को Join करें

महिला 16 मई की रात को किसी काम से बाहर गई थी। इसी दौरान सौतेले बाप ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किशोरी को धमकाया कि घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। डरी-सहमी पीड़िता ने मां के घर लौटने पर पूरे मामले की जानकारी दी। बेटी की बात सुनकर महिला के होश उड़ गए।

वह दुष्कर्म पीड़िता बेटी को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी श्रीशचंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को मनोटा तिराहा से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *